रीपा को आशा केंद्र के रूप में विकसित करने की कवायद तेज
📡36garhnewsupdate.com


अटल आजीविका समृद्धि हाट का जिपं सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने किया निरीक्षण
सारंगढ़ । 14 नवंबर 2026
36garhnewsupdate.com ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने व महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शासन की पहल के तहत रीपा केंद्रों को अब आशा केंद्र के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में जिपं के मुख्य कार्य पालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी ने जपं बरमकेला ग्राम सहजपाली में संचालित आशा केंद्र अटल आजीविका समृद्धि हाट का निरीक्षण कियें। सहजपाली में संचालित यह केंद्र पूर्व में रीपा (महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क) के नाम से संचालित था।शासन की मंशा के अनुरूप अब इसे आशा केंद्र के रूप में विकसित कर ग्रा. आजीविका और स्वरोजगार की गतिविधियों को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिपं सीईओ श्री तिवारी ने केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों, उपलब्ध मशीनों, उत्पादन एवं विक्रय व्यवस्था, साफ – सफाई, आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से केंद्र की वर्तमान स्थिति और वहां संचालित आजीविका गति विधियों की जान कारी भी ली। जिपं कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप रीपा केंद्रों कोआशा केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। इसी तारतम्य में सीईओ ने मौके में उपस्थित अधिकारियों को केंद्र की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आकर्षक एवं रोजगारोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आशा केंद्र ग्रामीण महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने व उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन सकते हैं। इन केंद्रों के जरिए स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा। इससे महिला स्व – सहायता समूहों की आय में वृद्धि के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के दौरान सीईओ जपं बरमकेला संजू पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


