CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़ में यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 20 प्रकरणों में 12,600 रुपये का चालान

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़-बिलाईगढ़ | 14 नवंबर 2026

36garhnewsupdate.com सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात सेल द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 20 प्रकरण दर्ज किए गए और 12,600 रुपये का चालान वसूला गया।

अभियान के दौरान तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने के 8, बिना हेलमेट वाहन चलाने के 8, नो एंट्री नियमों का उल्लंघन करने के 2 तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने के 2 मामले सामने आए। इन सभी मामलों में यातायात पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की।

इस दौरान जिला यातायात प्रभारी जितेंद्र कुमार चंद्रा एवं यातायात पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए समझाइश दी। दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने की अपील की गई।

यातायात पुलिस ने चेतावनी दी कि बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गंभीर मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

जिला यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं और नो एंट्री सहित सभी यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest