CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

शासकीय माध्यमिक विद्यालय सुखापाली में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को बांटे स्वल्पाहार और उपहार

📡36garhnewsupdate.com

बरमकेला | 14 नवंबर 2026

36garhnewsupdate.com शासकीय माध्यमिक विद्यालय सुखापाली में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना से हुई। इसके पश्चात बच्चों को योग एवं व्यायाम कराया गया। कार्यक्रम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन परिचय एवं उनके विचारों से अवगत कराया गया।

खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों के साथ मनाया गया बाल दिवस।

इसके बाद बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को स्वल्पाहार के रूप में भजिया एवं केले वितरित किए गए। वहीं उपहार स्वरूप प्रत्येक बच्चे को एक-एक पेन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक विनोद कुमार पटेल, शिक्षिका गायत्री सिदार, शिक्षक भूपेश नायक, शिक्षक धरणीधर सिदार, शिक्षिका योगेश्वरी सिदार सहित विद्यालय के समस्त बच्चे उपस्थित रहे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest