महतारी वंदन योजना से बच्चों का भविष्य संवार रहीं गिरिजा ध्रुव
📡36garhnewsupdate.com

रायपुर। 14 नवंबर 2026।
36garhnewsupdate.com छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ उनके परिवार के भविष्य को संवारने में भी मददगार साबित हो रही है। रायपुर जिले के ग्राम उपरवारा की रहने वाली गिरिजा ध्रुव के लिए यह योजना आर्थिक संबल बनी है। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बचत करने में कर रही हैं।
गिरिजा ध्रुव के अनुसार, महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें अब तक 33 हजार रुपये मिल चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं। योजना से प्राप्त राशि से वे बच्चों की जरूरतों और पढ़ाई से जुड़े खर्चों में सहयोग कर रही हैं। इसके साथ ही अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से उसके नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में भी बचत कर रही हैं।
गिरिजा का कहना है कि इस आर्थिक सहायता से परिवार को काफी राहत मिली है। अब वे अपनी जरूरतों के साथ बच्चों के भविष्य के लिए भी कुछ राशि सुरक्षित रख पा रही हैं।
योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गिरिजा ध्रुव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं की चिंता की है। आर्थिक सहायता मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रही है।
महतारी वंदन योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में प्रयास कर रही है।


