CHHATTISGARHnewsमहासमुंद

महासमुंद में खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

📡36garhnewsupdate.com

 

36garhnewsupdate.com महासमुंद। 14 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बागबाहरा थाना क्षेत्र के देवाशीष स्कूल के पास मरीज को इलाज के बाद ओडिशा लेकर जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस क्रमांक CG 04 NH 7746 मरीज को लेकर ओडिशा जा रही थी। इसी दौरान एंबुलेंस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन खड़े ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा पहुंचाया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में सवार मरीज और अन्य लोग ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest