आरंग के मुनरेठी धान उपार्जन केंद्र में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पूजा-अर्चना कर किया धान खरीदी का शुभारंभ
📡36garhnewsupdate.com


रायपुर | 15 नवंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप आज 15 नवंबर से रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई। इसी क्रम में आरंग विकासखंड के मुनरेठी धान उपार्जन केंद्र में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया।

मुनरेठी धान उपार्जन केंद्र में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ करते कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह।
धान खरीदी की शुरुआत को लेकर किसानों में उत्साह का माहौल है। उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से जिले के किसानों को अपनी उपज विक्रय करने का अवसर मिलना शुरू हो गया है। प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में व्यवस्था बनाए रखने और किसानों को सुविधा उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है।



