CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

भडिसार धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, जनपद सदस्य प्रतिमा बरिहा ने किया पूजा-अर्चना कर शुभारंभ

📡36garhnewsupdate.com

 

सारंगढ़ 15 नवंबर। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित भडिसार अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र में आज धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती प्रतिमा बरिहा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने किसानों को धान खरीदी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों की मेहनत और परिश्रम से ही हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने अधिकारियों एवं समिति प्रबंधन से अपेक्षा की कि खरीदी केंद्र में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी उपज का सुचारु रूप से उपार्जन हो।

इस अवसर पर प्रबंधक मिठाई लाल, फड़ प्रभारी दिनेश नायक, प्राधिकृत अध्यक्ष समारू नायक, सरपंच गंजाईभौना श्रीमती छतबाई बरिहा, मुरारी चंद्रा, केदार साहू, थान सिंह पटेल, दिनेश चंद नायक, उमाशंकर साहू सहित क्षेत्र के किसान साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest