ChandrapurCHHATTISGARHnewsRaigarhSarngarh

निःसंतान दंपतियों के लिए चंद्रपुर में निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर 17 नवंबर को

📡36garhnewsupdate.com

दिनांक: 16 नवंबर 2026

36garhnewsupdate.com अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ तथा अग्रसेन सेवा संघ एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, शाखा चंद्रपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 नवंबर 2026, मंगलवार को अग्रसेन भवन, चंद्रपुर में आयोजित होगा।

शिविर में इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल निःसंतानता से संबंधित समस्याओं की जांच एवं परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगी।

डॉ. रश्मि गोयल ने बताया कि वर्तमान समय में तनाव और प्रदूषण सहित विभिन्न कारणों से निःसंतानता की समस्या बढ़ रही है। कई दंपती सामाजिक संकोच और जागरूकता की कमी के कारण समय पर उपचार शुरू नहीं कर पाते, जिससे उम्र बढ़ने के साथ इलाज में चुनौतियां आ सकती हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को निःसंतानता के प्रति जागरूक करना और समय पर उचित उपचार के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि निःसंतानता को आज भी कई परिवार अभिशाप मानते हैं और इसके लिए केवल महिला को जिम्मेदार ठहराते हैं, जबकि यह समस्या महिला और पुरुष दोनों में से किसी के कारण हो सकती है। इसलिए आवश्यक है कि पति-पत्नी दोनों जांच कराएं और बिना किसी भेदभाव के उचित उपचार लें।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अपेक्स हॉस्पिटल द्वारा पूर्व में भी इस तरह के निःशुल्क ओपीडी शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं। अस्पताल रायगढ़ में निःसंतानता के उपचार की आधुनिक तकनीकों को उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। डॉ. रश्मि गोयल ने बताया कि उनका प्रयास है कि चंद्रपुर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को निःसंतानता के उपचार के लिए बड़े महानगरों की ओर न जाना पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा परामर्श मिल सके।

इस शिविर में निःशुल्क वीर्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही सभी प्रकार की जांच पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी।

शिविर में असुविधा से बचने के लिए इच्छुक दंपती अग्रिम पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए अस्पताल के मोबाइल नंबर 9329142515 एवं 9329915091 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest