CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, कलेक्टर ने कोतरी केंद्र में किया शुभारंभ

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 नवंबर 2026।

36garhnewsupdate.com खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोतरी के धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर कांटा-बांट एवं धान की ढेरी की विधिवत पूजा-अर्चना की और खरीदी कार्य की शुरुआत की।

इस दौरान कलेक्टर ने धान विक्रय के लिए केंद्र पहुंचे किसानों का पुष्पमाला पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने किसानों को धान खरीदी की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

केंद्र का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, पेयजल, छाया, तौल मशीनों की सटीकता और नमी मापक यंत्रों की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। छोटे एवं वास्तविक किसानों को प्राथमिकता के साथ धान विक्रय का लाभ दिलाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या बिचौलियों की संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर सहकारिता एवं उद्योग समिति के सभापति हरिहर जायसवाल, जिला खाद्य अधिकारी विनय कुजूर, सहायक आयुक्त सहकारिता कामेश सिंह कश्यप, जिला विपणन अधिकारी गुलाब सिंह राठौड़, सहकारी निरीक्षक लकेश्वर देवांगन, बैंक पर्यवेक्षक दीपक सिंह पैंकरा, समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest