CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़ में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, खाड़ाबंद तालाब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़ | 15 नवंबर 2026

36garhnewsupdate.com लोक आस्था का महापर्व छठ नगर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के खाड़ाबंद तालाब में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठ पूजा के लिए तालाब परिसर में व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।

छठ व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की।

पूरे तालाब परिसर में छठी मैया के जयकारे गूंजते रहे। पारंपरिक वेशभूषा में सजी व्रती महिलाएं, पूजा की सजी हुई टोकरियां, फल-फूल और दीपों से सजा तालाब परिसर भक्तिमय नजर आया। महापर्व को लेकर महिलाओं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

छठ महापर्व ने एक बार फिर सारंगढ़ में सामाजिक एकता, पारिवारिक आस्था और धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest