राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष संपादकीय: पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता और जिम्मेदारी ही कलमकार की असली पहचान
📡36garhnewsupdate.com


दिनांक: 16 नवंबर 2026
36garhnewsupdate.com पत्रकारिता केवल पहचान और लोकप्रियता पाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। अपनी कलम की धार से किसी निर्दोष को आहत न करें और न ही सस्ती लोकप्रियता के लिए अपुष्ट या भ्रामक खबरें परोसें।
आज पत्रकारिता के क्षेत्र में वसूली, ठगी और गलत गतिविधियों से जुड़ी खबरें सुनाई देना हम सभी के लिए आत्मचिंतन का विषय है। यह किसी पर आरोप नहीं, बल्कि अपनी पत्रकारिता और आचरण को बेहतर बनाने का एक संदेश है।
हम युवा पत्रकारों को वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभवों से सीखना चाहिए। जिन पत्रकारों ने अपने संघर्ष, समर्पण और निष्पक्ष लेखनी से इस क्षेत्र को पहचान दिलाई, उनका सम्मान करना हमारा दायित्व है। पत्रकारिता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद पत्रकारों को नमन तथा दिवंगत पत्रकारों को विनम्र श्रद्धांजलि। वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभव और मार्गदर्शन को हमारा सादर नमन।
पत्रकारों की असली पहचान राजनीति की गलियों में नहीं, बल्कि उनकी निष्पक्ष आवाज, सत्य के प्रति प्रतिबद्धता और जनहित में उठाई गई कलम में होनी चाहिए। बिना पुष्टि किसी खबर को परोसने से बचें और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखें।
आइए, सम्मान, सत्य और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लें।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस की सभी पत्रकार साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
36गढ़ News Update
सत्य की आवाज आपके साथ


