CHHATTISGARHnewsraipur

राष्ट्र सामाजिक सहअस्तित्व का सर्वोच्च प्रतीक होता है – डॉ. नवरंग

📡36garhnewsupdate.com

रायपुर, 17 नवंबर 2026।

36garhnewsupdate.com छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के तत्वावधान में बाल दिवस के अवसर पर विगत दिवस वृंदावन हॉल, रायपुर में ‘राष्ट्रधर्म-राजनीतिक कर्म’ विषय पर विमर्श एवं काव्य प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. संजय अलंग थे। अध्यक्षता डॉ. हर्षवर्धन तिवारी ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आचार्य अमरनाथ त्यागी, अंबर शुक्ला ‘अम्बरीश’, डॉ. जेके डागर एवं डॉ. महेंद्र ठाकुर भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संजय अलंग ने कहा कि राष्ट्र मनुष्य नहीं बनाते, बल्कि गवर्नमेंट बनाती है। राष्ट्र के साथ रहना ही राष्ट्र प्रेम है। लोगों से देश बनता है। उनके लिए वंचना एवं निषेध के सिद्धांत आवश्यक हैं। जब किसी सोसाइटी को राष्ट्र के साथ जोड़ना हो, तो वंचना और निषेध को जितना कम किया जाएगा तथा लोगों का समावेशन जितना अधिक होगा, राष्ट्र उतना ही आगे बढ़ेगा। राष्ट्रवाद केवल भावना नहीं, बल्कि कार्यवाही है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ ने कहा कि राष्ट्र सामाजिक सहअस्तित्व का सर्वोच्च प्रतीक और मानव चेतना का विस्तार है। राजनीति केवल शासन का साधन नहीं, बल्कि व्यवस्था, न्याय और विकास को दिशा देने वाली धुरी है। जब राजनीतिक कर्म राष्ट्रधर्म अर्थात ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ से जुड़ता है, तो वह सेवा और सत्यनिष्ठा का मार्ग बन जाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. हर्षवर्धन तिवारी ने सभी रचनाकारों को चिंतन-मनन के साथ अपनी कविताएं समर्पित करने पर श्रीराम-सत्य लोकहित ट्रस्ट की ओर से बधाई दी। वहीं आचार्य अमरनाथ त्यागी ने कहा कि नीति का अर्थ सुनीति है, जो राष्ट्र को उत्कर्ष की ओर ले जाए। राष्ट्रधर्म से प्रेरित होकर राजनीति के पथ प्रदर्शन में यह देश सोने की चिड़िया था। राष्ट्रधर्म का अर्थ ऐसे धर्म को अपनाना है, जिससे राष्ट्र का उत्थान हो।

आयोजन के अंतर्गत आयोजित काव्य प्रतिस्पर्धा में श्री तेजपाल सोनी ने प्रथम, श्री रामगोपाल शुक्ला ने द्वितीय तथा सुषमा पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर सुरेंद्र रावल, भूपेंद्र शर्मा, डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव, डॉ. उदयभान सिंह चौहान, एन.पी. विश्वकर्मा, गोपाल सोलंकी, संजीव ठाकुर, सुषमा पटेल, रामगोपाल शुक्ला, आशा पाठक, कुमार जगदली, डॉ. गोपा शर्मा, छबिलाल सोनी, मन्नूलाल यदु, यशवंत चतुर्वेदी, यशवंत यदु ‘यश’, नूपुर साहू एवं राजू टेमरे सहित अन्य रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest