CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सेवा सहकारी समिति कोसीर एवं उप सेवा सहकारी समिति रक्सा में धान खरीदी का शुभारंभ

सारंगढ़। 16 नवंबर 2026

36garhnewsupdate.com सेवा सहकारी समिति कोसीर एवं उप सेवा सहकारी समिति रक्सा में धान खरीदी का शुभारंभ जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ की सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती संतोषी खटकर द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती खटकर ने धान खरीदी केंद्र के समिति प्रबंधक, समिति अध्यक्ष एवं समस्त कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा पूरी पारदर्शिता, सुचारू व्यवस्था एवं जिम्मेदारी के साथ धान खरीदी का कार्य संपन्न कराया जाए।

उन्होंने कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest