CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सुरक्षित आहार, हमर अधिकार अभियान के तहत जिले में 20 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2026।

36garhnewsupdate.com आम नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में 16 से 30 नवंबर तक विशेष अभियान ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ चलाया जा रहा है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में अभियान के तहत होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है।

अभियान के शुरुआती दो दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 20 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान विभागीय टीम ने साफ-सफाई, रसोईघर की स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, भोजन बनाने और परोसने की व्यवस्था तथा कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता का जायजा लिया। खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले रंगों और वैध खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन की भी जांच की गई।

निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को सुधार सूचना जारी की जा रही है। उन्हें निर्धारित समय-सीमा में कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य लाइसेंस अथवा पंजीयन निलंबित करने की कार्रवाई भी नियमानुसार की जा रही है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध लाइसेंस या पंजीयन के खाद्य कारोबार करने तथा स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान 30 नवंबर तक जारी रहेगा। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से निर्धारित मानकों का पालन करने और आम नागरिकों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest