CHHATTISGARHnewsSarngarh

बांसउरकुली विद्यालय के दो शिक्षकों को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान-2026

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़। 18 नवंबर 2026

36garhnewsupdate.com शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शासकीय प्राथमिक विद्यालय बांसउरकुली, विकासखंड बिलाईगढ़ के प्रधान पाठक विनोद कुमार डड़सेना एवं सहायक शिक्षक (विज्ञान) जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी को ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। नवदीप शिक्षण सेवा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा 15 नवंबर को साहू धर्मशाला भवन, कुटेला, सारंगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में दोनों शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रदेश के 169 चयनित शिक्षकों एवं शिक्षा क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया गया।

दोनों शिक्षकों ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचारपूर्ण गतिविधियों, कबाड़ से जुगाड़, खेल-खेल में शिक्षा, विज्ञान की दीवार पत्रिका, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और ‘एक गमला शहीदों के नाम’ जैसी पहलों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए हैं।

समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद राधेश्याम राठिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े और बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। दोनों शिक्षकों की उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षक साथियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest