CHHATTISGARHKORBAnews

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजा गया

📡36garhnewsupdate.com

कोरबा, 17 नवंबर 2026।

कोरबा के मानिकपुर क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने आदतन अपराधी पंकज शर्मा (31) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 13 इंच लंबा धारदार हथियार जब्त किया गया है। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 934/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त हथियार में करीब 10 इंच लंबा धारदार फल और 3.5 इंच की मूठ है।

पुलिस ने बताया कि पंकज शर्मा क्षेत्र का आदतन अपराधी है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए जिला बदर की कार्रवाई के लिए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जो लंबित है। इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 129 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे शांति बनाए रखने के लिए बाउंड ओवर किया गया था।

इसके बावजूद दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस ने बाउंड ओवर की शर्तों के उल्लंघन को लेकर बॉन्ड राशि जब्त करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है।

आरोपी पंकज शर्मा अमरैयापारा, कोरबा का निवासी है। पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर और थाना कोतवाली की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest