CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

दीपावली मिलन समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़, 18 नवंबर 2026। 36garhnewsupdate.com मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा अपने निज निवास नवा रायपुर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने उनसे सौजन्य मुलाकात की और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सुभाष जालान ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर दीपावली की बधाई दी। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास की भी कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सुभाष जालान को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनसे आत्मीय चर्चा की। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दीपावली मिलन के दौरान प्रदेश के विकास, संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े विषयों पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest