CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

वार्ड क्रमांक 04 में हर्षोल्लास से मना दीपावली मिलन समारोह

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़। 20 नवंबर 2026

भाजपार्टी द्वारा नपा परिषद सारंगढ़ के वार्ड क्र. 4 में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल उपस्थित रहे। वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में सह भागिता कर एक – दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष एवं वार्ड क्र. 4 प्रभारी संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि – भाजपार्टी प्रत्येक वार्ड में नागरिकों से आत्मीय संवाद एवं जुड़ाव बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गाँव,गरीब, किसान एवं नगरीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

हमारा प्रयास है कि – नपा क्षेत्र के हर नागरिक विकास एवं मूलभूत सुविधा का लाभ पायें कार्य क्रम में नपा चुनाव प्रभारी स्वप्निल स्वर्णकार, अमित तिवारी, निखिल बानी, राजा गुप्ता एवं रमेश तिवारी, पार्षद मयुरेश केसरवानी, संगीता ठाकुर, समाजसेवी अजय अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, हरिनाथ खुटे,समीर ठाकुर, संगीत सिंह ठाकुर एवं वीरेंद्र निराला उपस्थित रहे। चिंगरीपाली मोहल्ले से मुन्ना गौटिया, नरेश, छोटू सहित कुशल नगर, सारथी मोहल्ला, देवांगन पारा व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। यह समारोह प्रेम, भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest