CHHATTISGARHnewsraipur

साहित्य सृजन की 51वीं काव्य संध्या में गूंजेगी 51 कवियों की वाणी, भाषा और भावना का होगा महाकुंभ …

📡36garhnewsupdate.com

रायपुर। 20 नंवबर 2026

36garhnewsupdate.com साहित्य केवल शब्दों का खेल नहीं, वह मनुष्य की आत्मा की भाषा है। भाषा जब भावना से जुड़ती है, तब कविता बनती है और कविता जब समाज से जुड़ती है, तब साहित्य बनता है। इसी साहित्यिक चेतना को जीवित रखने के लिए *साहित्य सृजन संस्थान* अपनी निरंतर जारी मासिक काव्य यात्रा की *51वीं काव्य संध्या* का आयोजन करने जा रहा है।

यह काव्य संध्या *दिनांक 22 नवंबर 2026, दिन रविवार, दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक, वृंदावन हॉल, सिविल लाइन्स, रायपुर* में आयोजित होगी।

इस ऐतिहासिक संध्या में *51 कवियों का काव्य पाठ* होगा और *21 कवियों का सम्मान* किया जाएगा। एक ही मंच पर छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न अंचलों के वरिष्ठ और नवोदित कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से भाषा, संस्कृति, समाज और मानवता के स्वर को मुखर करेंगे।

कार्यक्रम के मध्य *शाम 6 बजे* सुप्रसिद्ध मनोचिकित्सक *डॉ. प्रखर शर्मा* का *‘मनोरोग और साहित्य’* विषय पर विशेष व्याख्यान होगा। वे बताएंगे कि किस प्रकार साहित्य मन की पीड़ा को अभिव्यक्ति देता है और कविता मानसिक स्वास्थ्य के लिए औषधि का कार्य करती है। व्याख्यान के पश्चात वे श्रोताओं के प्रश्नों के उत्तर भी देंगे।

कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि डॉ. संजय अलंग, पूर्व आईएएस* होंगे। *विशिष्ट अतिथि* के रूप में *डॉ. प्रखर शर्मा एवं बिलासपुर के वरिष्ठ कवि उमाशंकर मिश्र* उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की *अध्यक्षता वीर अजीत शर्मा* करेंगे।

साहित्य सृजन संस्थान का मानना है कि आज के तकनीकी युग में भाषा और साहित्य ही वह सेतु है, जो मनुष्य को मनुष्य से जोड़ता है। कविता समाज को संवेदना देती है, भाषा को संस्कार देती है और आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ती है।

उपरोक्त जानकारी संस्थान की *महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता खरे मधु एवं संयोजक उमेश कुमार सोनी ‘नयन’* द्वारा दी गई।

सभी साहित्य प्रेमियों, कवियों, विद्यार्थियों एवं सुधी श्रोताओं से इस काव्य संध्या में उपस्थित होकर साहित्य की इस साधना को सार्थक बनाने का सादर आग्रह है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest