महिला सेवादल का प्रदेश स्तरीय ‘प्रियदर्शिनी महिला सम्मान समारोह’ संपन्न
📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़। 20 नंवबर 2026
36garhnewsupdate.com भारत रत्न एवं देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.वी. श्रीनिवासन के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय सारंगढ़ में प्रदेश स्तरीय ‘प्रियदर्शिनी महिला सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष मंजूलता आनंद के नेतृत्व में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का कांग्रेस का गमछा और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। वहीं महिला सेवादल की सैकड़ों कार्यकर्ताओं को साड़ी एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष मंजूलता आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली, महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने वाली तथा संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना गर्व का विषय है। यह सम्मान नारी शक्ति के संघर्ष, आत्मविश्वास, समर्पण और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को समर्पित है। नारी सम्मान, नारी स्वाभिमान और महिला सशक्तिकरण ही सशक्त समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी के विचारों एवं संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता रामगोपाल सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, संगठन में महिलाओं की भागीदारी और समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल, सरिता वारे, बीडीसी सरिता चंद, पार्षद शांति मालाकार, कमल किशोर निराला, मंजू मालाकार, पूर्व जनपद अध्यक्ष तुलसी विजय बसंत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, जिला महामंत्री गोल्डी नायक, वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी, राधे जायसवाल, घनश्याम मनहर, विष्णु चंद्रा, रामनाथ सिदार, सारंगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, सेवादल जिला अध्यक्ष इंदूभूषण पड़वार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सेवादल प्रदेश सचिव शंकर चौहान, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मितेंद्र यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया अध्यक्ष उग्रसेन साहू, धनेश भारद्वाज, सेवादल अतिरिक्त जिला अध्यक्ष कमलेश कुर्रे, अधिवक्ता संघ भटगांव अध्यक्ष फिरित राम खटकर, सरसीवां सेवादल ब्लॉक संगठन से रेशम अजय एवं पिंकू वारे, सारंगढ़ महिला सेवादल नगर अध्यक्ष रंजीता कानूनगो, सरिया ब्लॉक अध्यक्ष विमल डनसेना, सरसीवां ब्लॉक अध्यक्ष सरस्वती साहू, उल्खर-कोसीर ब्लॉक अध्यक्ष फोटो बाई बर्मन सहित कांग्रेस एवं सेवादल के अनेक पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला सेवादल अध्यक्ष इंदूभूषण पड़वार ने किया।
अंत में उपस्थित जनों ने स्व. इंदिरा गांधी के साहस, विचारों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।


