CHHATTISGARHnewsSarngarh

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत यूथ पार्लियामेंट आयोजित

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़। 20 नंवबर 2026

36garhnewsupdate.com मेरा युवा भारत, सारंगढ़ द्वारा शा. लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय, सारंगढ़ में नशा मुक्त युवा विकसित भारत विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्य क्रम में मुख्यातिथि के रूप में सतीश यादव सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता में जिले के तीनों विकास खंडों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने 3 मिनट में नशे के दुष्परिणामों युवाओं के भविष्य पर इस के प्रभाव, नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे।

प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम प्रथम पें अन्नपूर्णा ताडिया श्रीराम महिला महा विद्यालय द्वितीय पें व्यासनारायण महिलांगे शा. महा विद्या. बिलाईगढ़, तृतीय स्थान पुष्पेंद्र चंद्रा, भटगांव रहे। सभी वक्ताओं ने कहा कि – युवा ही राष्ट्र की बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे से दूर रह कर शिक्षा, खेल और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएं तो विकसित भारत का सपना साकार होगा। कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज, विकसित भारत की मजबूत नींव हैं, यह संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest