संगठनात्मक कार्यों के लिए रायपुर में बैजन्ती लहरे को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान
📡36garhnewsupdate.com


36garhnewsupdate.comसारंगढ़ । भाजपा महिला मोर्चा छग की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में रायपुर में आयोजित प्रथम प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक में जिला महिला मोर्चा सारंगढ़ ने शानदार उपलब्धि हासिल की,भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बैजन्ती लहरे के नेतृत्व में जिले को तीन महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यों में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त करने पर प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल बैजन्ती लहरे के लिए, बल्कि पूरे सारंगढ़ जिले के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।
प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के मार्ग दर्शन में महिला मोर्चा को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने व निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का सकारात्मक परिणाम है कि – बैजन्ती लहरे के नेतृत्व में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला महिला मोर्चा ने लगातार तीन संगठनात्मक कार्यों में शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। जिलाध्यक्ष बैजन्ती लहरे ने अपने संगठनात्मक क्षमता, सक्रिय कार्यशैली व सभी महिला कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने की भावना से जिले में संगठन को नई मजबूती प्रदान की है। उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा की टीम ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के दायित्वों का निर्वहन किया। प्रदेश स्तर पर मिला सम्मान उनकी मेहनत, नेतृत्व क्षमता और पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों की उपलब्धि है।
रायपुर मेंआयोजित दो दिवसीय कार्य समिति के प्रथम दिवस प्रदेश संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने कार्य समिति को संबोधित कर संगठन की आगामी कार्य योजना, महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार को लेकर मार्गदर्शन दिया। वहीं दूसरे दिन छग के मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यसमिति को संबोधित किया व संगठन में महिला की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस प्रदेश स्तरीय आयोजन में छग के सभी जिलों से भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ऐसे व्यापक आयोजन के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ महिला मोर्चा को तीन संगठनात्मक कार्यों में शत- प्रतिशत सफलता के लिए मिला सम्मान जिले की बड़ी उपलब्धि बनकर सामने आया है।


