सी. पी. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल, सारंगढ़ में ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
📡36garhnewsupdate.com


सारंगढ़। 19 नवंबर 2026
36garhnewsupdate.com महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत सी. पी. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल, सारंगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना तथा बालिकाओं एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं वक्ताओं ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में बाधा उत्पन्न करता है। बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं समान अवसर प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बाल विवाह न करने एवं न होने देने की शपथ दिलाई गई। साथ ही समाज के प्रत्येक शिक्षक एवं विद्यार्थी से अपील की गई कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग एवं प्रशासन को 1098 नंबर पर संपर्क कर सूचित करें तथा इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियों को बाल विवाह नहीं, बल्कि शिक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य का अधिकार मिलना चाहिए।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी श्रीमती गीता वर्मा – सदस्य, बाल कल्याण समिति , रजनीस मैडम विधिक-सह-परिवीक्षा अधिकारी .मीरा साहू मैडम – चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नम्रता जायसवाल ने उक्त महत्वपूर्ण एवं सारगर्भित बातों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से अपील की, ताकि यह कार्यक्रम समाज को बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्त करने में सफल हो सके।
इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण—प्रतिभा महेश मैम, लोकेश देवांगन, श नंद कुमार देवांगन, रिया साहू मैम, श्रीमती बसंती कलेट मैम एवं रानी मैम तथा विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।


