CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

केशरवानी समाज की कश्यप जयंती का भव्य आयोजन संपन्न

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़। 20 नवंबर 2026

36garhnewsupdate.com केशरवानी समाज द्वारा आराध्य महर्षि कश्यप मुनि महाराज की जयंती के अवसर पर चार दिवसीय धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इसमें समाज के महिला, पुरुष, युवा एवं वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 17 नवंबर को केशरवानी भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महिला संगीत का आयोजन हुआ, जिसमें समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।18 नवंबर को कश्यप जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

बाहर से बुलाए गए ढोल-ताशा दल और डीजे की गूंज के बीच शोभायात्रा केशरवानी भवन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः भवन पहुंची। शोभायात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत कर स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।वहीं अग्रवाल समाज द्वारा भी भव्य स्वागत कर सामाजिक सद्भाव का परिचय दिया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष निखिल बानी का शाल श्री फल भेंटकरसम्मान किया गया,समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण किया गया।अध्यक्ष निखिल बानी ने राष्ट्रीय, प्रदेश व नगर पदाधिकारियों, महिला मंडल, तरूण समिति सहित सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि – सभी के सामूहिक प्रयास से ही आयोजन सफल हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest