CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

झुमका के संतोष साहू ने किया धरना समाप्त

📡36garhnewsupdate.com

 

कलेक्टर के निर्देश पर समाप्त हुआ धरना

सारंगढ़। 20 नंवबर 2026

36garhnewsupdate.com झुमका निवासी संतोष साहू द्वारा अपनी मांगों को लेकर चलाया जा रहा धरना आखिरकार समाप्त हो गया। धरने की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया व कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम व तहसीलदार मौके पर पहुंच संतोष साहू से चर्चा कियें और उनकी समस्याओं व मांगों को गंभीरता से सुना । उन्होंने संतोष साहू को समझाइश देते हुए कहा कि – उनकी मांगों पर नियम अनुसार परीक्षण कर उचित कार्रवाई होगी। प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद संतोष साहू ने धरना समाप्त करने निर्णय लिया धरना समाप्त होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन की पहल की सराहना की। धरना पूरी तरह शांति पूर्ण तरीके से समाप्त हुआ। जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन हमेशा गंभीर है व नियम अनुसार हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest