बरमकेला में विश्व शांति ब्रह्मयज्ञ महिमा बाललीला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
📡36garhnewsupdate.com


बरमकेला। 20 नंवबर 2026
36garhnewsupdate.com विकासखंड बरमकेला के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित विश्व शांति ब्रह्मयज्ञ महिमा बाललीला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ब्रह्मयज्ञ महिमा के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर संत दर्शन, सत्संग, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का लाभ ले रहे हैं।
यज्ञ में ब्रह्मावधूत तुलाराम बाबा, करुण बाबा, वीरेंद्र कुमार बाबा, नेपाल बाबा एवं अमृतानंद बाबा के सानिध्य में धार्मिक आयोजन संपन्न हो रहे हैं।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस 19 को शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ दिव्य मंगलमयी कलश यात्रा, धूनी स्थापना, अखंड दीप प्रज्वलन, भवन लोकार्पण हुआ। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं एवं भजन मंडलियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
20 नवंबर को सत्संग एवं प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है, वहीं 21 नवंबर को प्रसाद अर्पण, आशीर्वचन, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद सेवन के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा।


