CHHATTISGARHnewsraipur

जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया नमन, 30 लाख की सौगात की घोषणा

📡36garhnewsupdate.com

 

कांकेर, 21 नवंबर 2026।

36garhnewsupdate.com भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कांकेर जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और बलिदान को याद करते हुए जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने उदय नगर स्थित बिरसा मुंडा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए 10 लाख और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर जनजातीय समाज को एकजुट किया और जल, जंगल, जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर और शहीद गैंदसिंह के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2021 से जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत जनजातीय नायकों के योगदान और गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार के क्षेत्र में काम कर रही है। पीएम जनमन योजना, एकलव्य विद्यालय और अन्य योजनाओं से जनजातीय क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक के माध्यम से जनजातीय संस्कृति और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद भोजराज नाग ने जनजातीय समाज में शिक्षा के प्रसार और नशामुक्ति पर जोर दिया। विधायक आशाराम नेताम और विक्रम देव उसेंडी ने भी भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष को याद करते हुए समाज से अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने तथा शिक्षा और जागरूकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बस्तर संभाग गोंडवाना समाज के अध्यक्ष सुमेर सिंह नाग, महेश जैन सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले की प्रमुख विभूतियों एवं प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest