CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

तीन-तीन चक्रवातों की मार से खेत में ही बिछ गई धान की फसल

📡36garhnewsupdate.com 21 नंवबर 2026

 

36garhnewsupdate.com भटगांव। छग में बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। पहले अर्नब तूफान, फिर मुरासु और अब अकवान चक्रवात के प्रभाव से कई इलाकों में कल से लगातार बारिश हो रही है। खेतों में खड़ी धान की फसल तेज हवा और बारिश के कारण जमीन पर औंधी लेट गई है। जो फसल कट चुकी है, वो खेतों में ही पड़ी भीग रही है। वहीं सोसाइटी में ले जाने के लिए तैयार फसल खुले में रखी है, जो बारिश में खराब हो रही है।किसानों का कहना है कि – एक के बाद एक तीन चक्रवातों ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। पहले ही खाद-बीज, मजदूरी और खेती की बढ़ती लागत से किसान परेशान था ऊपर से मौसम की मार ने उत्पादन पर असर डाल दिया है । खेतों में पानी भरने से धान की बालियां खराब होने लगी हैं। किसानों ने मांग की है कि – फसल नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए, कृषि ऋण माफ किया जाए व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तहत जल्द मुआवजा दिया जाए,किसानों का कहना है कि – प्राकृतिक आपदा की दोहरी मार के बावजूद अभी तक उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest