CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

गुरुनानक जयंती पर शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं को पिलाया गया पेय पदार्थ

22 नवंबर 2026📡36garhnewsupdate.com

36garhnewsupdate.com सारंगढ़। गुरुनानक जयंती के पावन अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मुल्लाजी पेट्रोल पंप के संचालक अब्बास अली एवं लायंस क्लब की ओर से पेय पदार्थ की व्यवस्था की गई। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और नगरवासियों को ठंडा पेय पदार्थ पिलाकर सेवा की गई। इस सेवा कार्य में लायंस क्लब के प्रेसिडेंट लायन कैज़ार हुसैन, सचिव लायन हैदर अली, लायन राजेंद्र यादव सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि गुरुनानक जयंती सेवा, भाईचारे और मानवता का संदेश देती है। इसी भावना के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest