पनिका समाज में एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोक तांत्रिक प्रक्रिया से
22 नवंबर 2026 📡36garhnewsupdate.com

36garhnewsupdate.com सारंगढ़। पनिका समाज जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बैठक मंगलवार को कबीर आश्रम सारंगढ़ में हुई। इस में तीनों ब्लॉक सारंगढ़, बरमकेला व सरसींवा के अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि – किसी व्यक्ति द्वारा स्वयं को जिलाध्यक्ष घोषित करना लोकतांत्रिक परंपरा के अनुरूप नहीं है। निर्णय लिया गया कि – 3 ब्लॉक पदाधिकारी मिलकर निर्वाचन नियमावली बनाएंगे, फिर सदस्यता अभियान के बाद लोक तांत्रिक तरीके से जिलाध्यक्ष का निर्वाचन होगा। इस प्रक्रिया में 5 से 6 माह लगेंगे। तब तक पुरानी जिला कमेटी ही कार्य संभालेगी। कबीर आश्रम में सामुदा. भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। समाजजनों ने कहा कि सारंगढ़ जिला मुख्यालय व धार्मिक केंद्र है, यहां पहले से छोटा भवन व कबीर साहेब की प्रतिमा है, इसलिए भवन यहीं बनना चाहिए। भवन को उलखर ले जाने की मांग का विरोध किया गया। एसटी वर्ग में पुनः बहाली की मांग को लेकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। तीनों ब्लॉक अध्यक्षों ने कहा – समाज को डीलर नहीं लीडर चाहिए जो समाज कोजोड़े अधिकारों की लड़ाई लड़े। प्रति निधि मंडल ने विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े से भी सौजन्य मुलाकात कर समाज की मांगों से अवगत कराया।


