सरिया की सड़क बदहाल, जगह – जगह गड्ढों का अंबार राहगीर परेशान, आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार ?
22 नवंबर 2026 📡36garhnewsupdate.com


36garhnewsupdate.com सरिया। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया में सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई गिट्टियां साफ नजर आ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि -वाहन चालकों को संभलकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क की तस्वीरें बदहाली की कहानी खुद बयां कर रही हैं। बीच सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा होने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि – सरिया क्षेत्र रायगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आता है, जहां के विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी हैं। ऐसे में क्षेत्र की सड़क की यह तस्वीर विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े कर रही है।स्थानीय लोगों की मांग है कि – संबंधित विभाग सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत कराए।ताकि – आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके। जनता का सवाल आखिर सरिया की इस बदहाल सड़क की सुध कब ली जाएगी ? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?


