CHHATTISGARHnewsraipur
जनशिकायत पर हरकत में आया नगर निगम, मोतीबाग चौपाटी में विशेष सफाई अभियान चलाकर किया निराकरण
📡36garhnewsupdate.com


रायपुर, 22 नवंबर 2026।
36garhnewsupdate.com मोतीबाग चौपाटी क्षेत्र में गंदगी को लेकर मिली जनशिकायत पर रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 के स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विशेष सफाई अभियान चलाया।
जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार तांडी की उपस्थिति में टीम ने मोतीबाग चौपाटी लाइन में फैले कचरे और गंदगी की सफाई कराई। इसके बाद क्षेत्र में चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया, ताकि स्वच्छता बनी रहे।
नगर निगम की टीम ने जनशिकायत को गंभीरता से लेते हुए जोन स्तर पर तत्काल कार्रवाई कर समस्या का निराकरण किया। निगम की इस त्वरित पहल से क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया गया।



