BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

22 नवंबर को सारंगढ़ में ‘नगर का गदर’: जनता के सवालों से घिरेंगे विकास के दावे, जनप्रतिनिधियों से होगा सीधा संवाद

📡36garhnewsupdate.com

सारंगढ़। 21 नवंबर 2026

36garhnewsupdate.com नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच INH न्यूज़ एवं हरिभूमि के तत्वावधान में 22 नवंबर को नगर का गदर कार्यक्रम का आयोजन होगा,इस विशेष जनसंवाद कार्यक्रम दोपहर 2 बजे मंडी प्रांगण में होगा INH-हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी की विशेष पहल पर यह कार्यक्रम चुनावी क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, जरूरतों और अपेक्षाओं को जानने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनता की वास्तविक आवाज को मंच देना और मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करना है।

कार्यक्रम में पूर्व नपा अध्यक्ष, विधायक, नपा अध्यक्ष पद के दावेदार, पार्षद पद के दावेदार और नगर के जागरूक नागरिक शामिल होंगे । एक ही मंच पें जनप्रतिनिधियों, दावेदारों और आम जनता के बीच नगर के विकास को लेकर सीधा संवाद होगा। क्या बदला सारंगढ़ का चेहरा? क्या अब भी अधूरे हैं विकास के वादे? सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, बिजली, पेयजल, सड़क, नाली और अन्य बुनियादी समस्याओं पर चर्चा होगी। जनता सवाल उठाएगी कि अब तक क्या विकास कार्य हुए? कौन से अधूरे रह गए? आगे के लिए क्या ठोस योजनाएं हैं? कार्यक्रम में केवल उपलब्धियों का बखान नहीं, बल्कि उन मुद्दों पर भी चर्चा होगी जिनका समाधान आज भी जनता तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest