कोयला मजदूर पंचायत (HMS) की कुसमुंडा क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन
📡 36garhnewsupdate.com...

📡 बसंत कुमार बनें अध्यक्ष, मिलन पाण्डेय को महामंत्री की जिम्मेदारी…
कुसमुंडा/कोरबा, छत्तीसगढ़। 18 अगस्त 2026
हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन (HMS) से संबद्ध श्रमिक संगठन कोयला मजदूर पंचायत नें एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में अपनी क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन किया है, संगठन के केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह नें नवगठित समिति के संबंध में औपचारिक पत्र एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक (खनन) सहित संबंधित प्रशासनिक एवं श्रम अधिकारियों को प्रेषित किया है।
पुनर्गठित समिति में बसंत कुमार को अध्यक्ष तथा मिलन पाण्डेय को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, संगठन नें क्षेत्र में श्रमिक हितों को मजबूत करनें, कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण तथा श्रमिक अधिकारों की प्रभावी पैरवी के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया है।

📡 नई क्षेत्रीय समिति में इन्हें मिली जिम्मेदारी…
अध्यक्ष: बसंत कुमार
कार्यवाहक अध्यक्ष: जनार्दन यादव
उपाध्यक्ष: विनोद कुमार यादव, नारायण प्रसाद चंद्रा, इमामुद्दीन अंसारी, राजदेव सिंह, सुशील कुमार साहू, कौशिक नवरंगे
महामंत्री: मिलन पाण्डेय
उपमहामंत्री: राजू राजभर, अशोक कुमार
सचिव: मनोज कुमार सिंह, चंपालाल बंजारे, जगजीत सिंह, भगवत, हरपाल सिंह, राज बहादुर थापा
सह सचिव: करण कुमार, दीपक पटेल, भूपेंद्र कुमार, कमल कुमार यादव, अनिकेत कुमार, रामायण यादव
संगठन सचिव: बालवीर सिंह, सरफराज अहमद, नवल किशोर सिंह, सूर्यप्रकाश बंजारे, वीरेंद्र यादव, जय किशन
कार्यालय सचिव: सुनील साहू, सजल मलिक
कोषाध्यक्ष: हरि शंकर जायसवाल
इसके अलावा संगठन में 30 से अधिक वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

📡 श्रमिक हितों के लिए मजबूती से काम करेगी नई टीम…
संगठन के केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशमलाल यादव ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम कुसमुंडा खदान क्षेत्र में कार्यरत कोयला श्रमिकों के अधिकारों, सुरक्षा, वेतन-भत्तों, रोजगार संबंधी मुद्दों एवं कल्याणकारी सुविधाओं के लिए पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ कार्य करेगी।
संगठन की ओर से जारी पत्र में संबंधित औद्योगिक एवं श्रम कानूनों के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए नवगठित समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को ‘संरक्षित कर्मचारी (Protected Workman)’ की श्रेणी से संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत रखा गया है।
समिति के पुनर्गठन संबंधी पत्र की प्रतिलिपि अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एसईसीएल बिलासपुर, निदेशक (एचआर), उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय), कलेक्टर कोरबा एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचनार्थ प्रेषित की गई है।
नई कार्यकारिणी के गठन से कुसमुंडा क्षेत्र में श्रमिक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनानें की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



