प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित: उप मुख्यमंत्री अरुण साव
📡 36garhnewsupdate.com...

✍️ “आशीर्वाद का दीया” अभियान में बिलासपुर जिले में जले करीब 10 लाख दीप…
✨️ पुलिस परेड मैदान में 01.25 लाख दीपों का सामूहिक प्रज्वलन, रतनपुर-मल्हार सहित प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर भी रोशनी…
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 18 सितम्बर 2026
✍️ मुकेश जालान…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होनें के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बिलासपुर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड मैदान में आयोजित हुआ, जहां उप-मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में एक साथ 01 लाख 25 हजार दीप प्रज्वलित किए गए, वहीं जिलेभर में शाम करीब 07:00 बजे तक लगभग 10 लाख दीपों का प्रज्वलन किया गया।
दीप प्रज्वलन से बिलासपुर शहर के साथ ग्रामीण अंचलों में भी उत्सव और जनभागीदारी का माहौल दिखाई दिया, शासकीय भवनों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के घरों में भी दीप जलाए गए, महिला स्व-सहायता समूहों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों नें कार्यक्रम में सहभागिता की।

✍️ 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा को बताया समर्पण की यात्रा…
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप-मुख्यमंत्री अरुण साव नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की यात्रा है, उन्होंने गरीब कल्याण, आवास, स्वास्थ्य, किसान हित और महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया।
अरूण साव नें कहा कि विकास को जनभागीदारी से जोड़नें में समाज की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है, ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान सामूहिक सहभागिता, सेवा भावना और प्रधानमंत्री के प्रति नागरिकों की शुभकामनाओं का प्रतीक है।

✍️ विधायक सुशांत शुक्ला नें दी शुभकामनाएं…
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों नें अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं, उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रही सुविधाओं का उल्लेख किया।
नगर निगम महापौर श्रीमती पूजा विधानी नें अतिथियों एवं नागरिकों का स्वागत किया और आयोजन में सहभागिता के लिए नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

✍️ स्वच्छता कर्मियों का किया सम्मान…
कार्यक्रम के दौरान उप-मुख्यमंत्री अरुण साव नें स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया, उन्होंने शहर एवं जिले को स्वच्छ रखनें में स्वच्छता कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की, कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश भी दिया गया।

✍️ रतनपुर और मल्हार में 11-11 हजार दीप प्रज्वलित…
अभियान के तहत जिले के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को भी दीपों से सजाया गया, रतनपुर और मल्हार में 11-11 हजार, जबकि बेलपान और ताला में 1100-1100 दीप प्रज्वलित किए गए।
जिले के चारों विकासखंडों की चयनित 44 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों में दीप प्रज्वलित किए गए, इसके अलावा विभिन्न गांवों में भी 100 से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए गए।
‘जल जनसेवा संकल्प’ के अंतर्गत बांध, बैराज, एनीकट एवं नहर शीर्षों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए, इस प्रकार जिलेभर में करीब 10 लाख दीपों के सामूहिक प्रज्वलन से बिलासपुर रोशनी से जगमगा उठा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, संभागायुक्त सुनील जैन, सीसीएफ मनोज पांडे, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे



