नशा मुक्ति एवं उपचार को लेकर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित
📡 36garhnewsupdate.com...

✍️ छत्तीसगढ़ के विभिन्न नशा मुक्ति केन्द्रों के काउंसलर, सोशल वर्कर एवं आउटरीच वर्कर्स नें लिया प्रशिक्षण…
रायपुर, छत्तीसगढ़। 14 सितम्बर 2026
संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में संकल्प द्वारा संचालित SLCA के माध्यम से नशा मुक्ति एवं उससे संबंधित उपचार विषय पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, प्रशिक्षण का आयोजन रायपुर के तेलीबांधा स्थित होटल रॉयल इन में किया गया।
प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में नशा मुक्ति एवं नशा उन्मूलन के क्षेत्र में कार्यरत 36 संस्थाओं के काउंसलर, सोशल वर्कर एवं आउटरीच वर्कर्स नें सहभागिता की, प्रशिक्षण का उद्देश्य नशे की समस्या से प्रभावित लोगों के उपचार, पुनर्वास, काउंसलिंग तथा समाज की मुख्यधारा में पुनर्स्थापना के लिए कार्यरत कर्मियों की क्षमता एवं कार्यकुशलता को और बेहतर बनाना रहा।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ में इस क्षेत्र में दक्षता एवं अनुभव रखनें वाले मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया, प्रशिक्षण में नशा मुक्ति केंद्रों के अंतर्गत संचालित IRCA, ODIC एवं CBPLI से जुड़े काउंसलर, सोशल वर्कर और आउटरीच वर्कर्स को व्यवहारिक एवं विषयगत जानकारी प्रदान की गई।
मास्टर ट्रेनर्स नें नशे की समस्या की पहचान, प्रभावित व्यक्तियों की काउंसलिंग, उपचार के विभिन्न चरणों, पुनर्वास प्रक्रिया, परिवार की भूमिका तथा नशा मुक्ति के क्षेत्र में प्रभावी हस्तक्षेप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया, प्रतिभागियों को अलग-अलग गतिविधियों एवं प्रशिक्षण पद्धतियों के माध्यम से व्यावहारिक रूप से दक्ष बनानें पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं और उनके कार्यकर्ताओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हुए नशामुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में प्रभावी प्रयासों को मजबूत करनें का संदेश दिया गया।




