CHHATTISGARHINDIAnewsRaigarh

तमनार में ड्राइवर से कथित मारपीट व मोबाइल छीननें का मामला

📡 36garhnewsupdate.com...

✍️ छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन नें एसएसपी रायगढ़ से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग…

रायगढ़, छत्तीसगढ़। 27 सितम्बर 2026

✍️… ऋषिराज शर्मा.

जिले के तमनार थाना क्षेत्र में 24 सितम्बर 2026 को एक ड्राइवर के साथ कथित गाली-गलौज, मारपीट और मोबाइल छीननें के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन नें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत की है, संगठन के प्रदेश प्रभारी संतोष देवांगन नें शिकायत के साथ कथित घटनाक्रम से संबंधित वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया है।

शिकायत के अनुसार 24 सितम्बर की शाम जिंदल कंपनी के पास तमनार क्षेत्र में नो-एंट्री के दौरान कुछ वाहनों को आगे जानें दिए जानें को लेकर ड्राइवर मिनहाज अंसारी ने आपत्ति जताई थी, संगठन का आरोप है कि इसी बात को लेकर कुछ अज्ञात लोगों नें उनके साथ कथित रूप से गाली-गलौज की और मारपीट की तथा उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया।

शिकायत में बताया गया है कि मोबाइल छीनें जानें से पहले ड्राइवर द्वारा घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर अपनें यूनियन के लोगों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दिया गया था, संगठन नें इस वीडियो को घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य बताते हुए पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया है।

आवेदन में आगे आरोप लगाया गया है कि घटनास्थल के बाद पेट्रोलिंग वाहन के माध्यम से ड्राइवर को तमनार थानें ले जाया गया, जहां उसके साथ कथित रूप से मारपीट की गई, संगठन का यह भी आरोप है कि ड्राइवर के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के प्रदेश प्रभारी संतोष देवांगन नें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच करानें तथा दोषी पाए जानें वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करनें की मांग की है।

संगठन की ओर से पुलिस को सौंपे गए वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की मांग की गई है, पुलिस की जांच और संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest