अघरिया समाज देवरी-सोनाखान नें रूपकुमारी चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बननें पर दी बधाई
📡 36garhnewsupdate.com...

देवरी-सोनाखान, छत्तीसगढ़। 18 अगस्त 2026
अखिल भारतीय अघरिया समाज देवरी-सोनाखान के सामाजिक बंधुओं नें महासमुंद की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जानें पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, समाजजनों नें उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण और संगठन को नई दिशा मिलेगी।
समाज के प्रमुखजनों नें कहा कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे अघरिया समाज के लिए गौरव का विषय है, उनके राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करनें से समाज की महिलाओं को भी आगे बढ़नें और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानें की प्रेरणा मिलेगी।

समाजजनों नें कहा कि श्रीमती चौधरी के नेतृत्व से न केवल महासमुंद संसदीय क्षेत्र, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित होगा, उनके संघर्ष, मेहनत, कार्यशैली और संगठनात्मक अनुभव का लाभ निश्चित रूप से महिला मोर्चा को मिलेगा और इसका सकारात्मक प्रभाव देशभर में देखनें को मिलेगा।
बधाई देनें वालों में अघरिया समाज देवरी-सोनाखान के अध्यक्ष देवानंद नायक, युवा अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, पुनीत राम नायक, नानकेश्वर पटेल, बोधिराम चौधरी, गोप लाल पटेल, मुनेंद्र पटेल, उसत राम नायक, भगत नायक, नल कुमार पटेल, खीर प्रसाद चौधरी, कन्हैया नायक, काशीराम, लील प्रसाद, धजा लाल, जयशंकर, जगमोहन नायक, नरेंद्र नायक, हुर्सिकेश पटेल, हेमलाल पटेल, कृष्णचंद, भोला राम, राजेंद्र कुमार, राजेश, मोहित चौधरी, पदमलोचन, संतोष, नंदकुमार, इंदल, लोकनाथ, दुर्गा प्रसाद, टीकम सिंह, सालिक राम, उत्तम सिंह, बाबूलाल, युवराज, टेक कुमार, प्रेमलाल, नारद प्रसाद, टुपेश्वर, रामकुमार सहित सैकड़ों सामाजिक बंधु शामिल रहे।




