BILASPURCHHATTISGARHINDIA

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर बिलासपुर में विशेष आयोजन, निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

📡 36garhnewsupdate.com...

✍️ 11 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम, विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी सहित कई गणमान्य अतिथि होंगे शामिल…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 09 अक्टूबर 2036

सदी के महानायक एवं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जन्मदिन समारोह के साथ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना, लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करना है।

 

आयोजकों के अनुसार, यह विशेष कार्यक्रम रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन राजीव प्लाजा, बिलासपुर स्थित अमर ज्योति ऑप्टिकल, नवभारत प्रेस के सामने किया जाएगा।

✍️ विधायक एवं महापौर होंगे मुख्य अतिथि…

कार्यक्रम में बिलासपुर के विधायक श्री अमर अग्रवाल एवं नगर निगम बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, बिलासपुर के पूर्व महापौर श्री किशोर राय तथा बीएनआई बिलासपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री किरणपाल चावला विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहेंगे।

✍️ निःशुल्क नेत्र परीक्षण और रक्तदान से जुड़ेगा सामाजिक सरोकार…

आयोजन के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जाएगा, जिसमें लोगों को आंखों की जांच कराने और नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

✍️ सामाजिक सहभागिता के साथ होगा आयोजन…

इस कार्यक्रम के आयोजन में कृष्ण कुमार द्विवेदी, बालकृष्ण साहू, राजेंद्र तिवारी एवं श्याम सुंदर तिवारी सहित अन्य सहयोगी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन की जिम्मेदारी कृष्ण कुमार द्विवेदी (क्रिस द्विवेदी) को सौंपी गई है। वे सरयू पारी ब्राह्मण समाज के सचिव हैं तथा अमिताभ बच्चन एक्सटेंडेड फैमिली से भी जुड़े होने का उल्लेख आयोजन के आमंत्रण पत्र में किया गया है।

आयोजकों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का लाभ लेने तथा पात्र होने पर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की है।

✨️ कार्यक्रम का विवरण…

  • दिनांक: 11 अक्टूबर 2026, रविवार
  • समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
  • स्थान: अमर ज्योति ऑप्टिकल, नवभारत प्रेस के सामने, राजीव प्लाजा, बिलासपुर
  • संपर्क एवं अग्रिम पंजीयन: 7354255424

संदेश: जन्मदिन का उत्सव, सेवा और मानवता के नाम—आइए, नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें और रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद के जीवन में आशा की नई किरण जगाएं।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest