सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा कार्यालय का शुभारंभ, चुनावी तैयारियों को मिलेगी गति
23 नवंबर 2026📡36garhnewsupdate.com

36garhnewsupdate.com सारंगढ़। आगामी सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सारंगढ़ स्थित केशरवानी धर्मशाला में भाजपा के चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यालय उद्घाटन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में संभाग प्रभारी रामू रोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल,सह प्रभारी विद्या सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय, जिला महामंत्री अमित तिवारी (रिंकू ),मंडल प्रभारी स्वपनिल स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष निखिल बानी, कैलाश पंडा एवं वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केशरवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा अजय गोपाल,अरविंद हरिप्रिया, समीर ठाकुर, मनोज जायसवाल, हरिनाथ खूंटे, जीवन रात्रे,अमित अग्रवाल,सत्येंद्र बरगाह, प्रकाश अग्रवाल, अविनाश पुरी, संजू शर्मा, जीतू गुप्ता, राजेश जायसवाल, रमेश तिवारी, राजा गुप्ता, संगीत ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैजयंती लहरे, नगर मंडल अध्यक्ष रविता भारद्वाज एवं चंद्रिका ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
शंकर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की
कार्यालय उद्घाटन के पश्चात जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या और उनके उत्साह को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सारंगढ़ के कार्यकर्ताओं का जोश और एकजुटता संगठन की ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ एवं शक्ति केंद्रों को सक्रिय रखते हुए पूरी जिम्मेदारी से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यही उत्साह और मेहनत आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
रामू रोहरा ने दिया बूथ जीतने का मंत्र
इसके पश्चात संभाग प्रभारी रामू रोहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कसकर मैदान में उतरें। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ की जिम्मेदारी संभाले, क्योंकि चुनाव जीतने का रास्ता बूथ से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि हर बूथ को मजबूत बनाना और वहां कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएं।
चुनाव कार्यालय बनेगा संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र
चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही भाजपा ने नगर पालिका चुनाव के लिए संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी रणनीति को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। केशरवानी धर्मशाला स्थित यह कार्यालय चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, जनसंपर्क, बैठकों एवं चुनावी गतिविधियों के संचालन का प्रमुख केंद्र बनेगा।
समारोह में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखने और संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष निखिल बानी ने सभी वरिष्ठ नेताओं, अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत-अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।


