कविता के नेतृत्व में डॉ. शिवकुमार डहरिया का भव्य स्वागत युधिष्ठिर नायक

36garhnewsupdate.com छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे के नेतृत्व में बिलाईगढ़ रेस्ट हाउस में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ।
भटगांव के दुबे परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया बिलाईगढ़ विधानसभा के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने विधायक कविता प्राण लहरे के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने पंडरीपानी में सरपंच के घर भेंट-मुलाकात की। इसके बाद नवापारा में लहरे परिवार द्वारा आयोजित षष्ठी महोत्सव में शामिल हुए। वहीं, शाम को भटगांव में आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचकर कथा का रसपान किया।
पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के इस प्रवास के दौरान विधायक कविता प्राण लहरे के साथ युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, लकेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़, राज महंत, पीके धृतलहरे, वरिष्ठ अधिवक्ता राम नारायण भट्ट, राम शंकर साहू, आशीष भट्ट, बबलू खान, नल कुमार पटेल, राजू अग्रवाल, शेखर भट्ट, वीरेंद्र साहू, मुरलीधर मिश्रा, जान मोहम्मद खान, धनीराम नाग, कृष्णचंद पटेल, योमुद्दीन खान, सुखलाल निषाद, सोनू कोसले, अरविंद मनहर, भगवानु जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, आमजन, माताएं एवं बहनें शामिल रहीं।



