CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

भटगांव में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने लिया आशीर्वाद 

23 नवंबर 2026 📡36garhnewsupdate.com

36garhnewsupdate.com सारंगढ़। नगर पंचायत भटगांव के (पूर्व उपाध्यक्ष ) पार्षद प्रवेश दुबे के निवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान की कथा सुनने के लिए उपस्थित रहे।

इस पावन अवसर पर जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष संघ छत्तीसगढ़, संजय भूषण पाण्डेय, सारंगढ़ , भटगांव नगर पंचायत अध्यक्ष टाइगर कुर्रे नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन ,गुड्डा साहू भाजपा नेता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार तिवारी एवं अधिवक्ता देवेंद्रनाथ नंदे महेंद्र अग्रवाल समाजसेवी सारंगढ़ किशोर निराला जी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने कथा स्थल पहुँचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया तथा व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य पं. पवन कुमार त्रिपाठी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा के दौरान पूज्य महाराज जी ने भगवान विष्णु के वामन अवतार एवं भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अवतार की महिमा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने धर्म, भक्ति, सदाचार और मानव कल्याण का संदेश देते हुए सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि “श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को धर्म, कर्म, प्रेम, सदाचार और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला आध्यात्मिक ज्ञान है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियाँ कैसी भी हों, हमें अपने कर्तव्यों और धर्म के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि बारिश जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं की उपस्थिति हमारी सनातन संस्कृति एवं भगवान के प्रति अटूट आस्था का परिचायक है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण कर तथा पूज्य पवन कुमार त्रिपाठी महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त कर मन कृष्ण भक्ति में सराबोर हो गया। ऐसे धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होना अत्यंत सुखद एवं पुण्यदायी अनुभव है। इस अवसर पर पंकज दुबे जी द्वारा राधा कृष्ण जी का छायाचित्र साल एवं श्रीफल एवं भागवत गीता श्री फल के साथ आत्मीय सम्मान किया गया

अंत में उन्होंने आयोजनकर्ता नगर पंचायत पार्षद पार्षद प्रवेश दुबे जी एवं उनके परिवार को इस भव्य धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए भगवान श्रीकृष्ण से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest