CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में रामनारायण देवांगन की दावेदारी मजबूत 

23 नवंबर 2026 📡36garhnewsupdate.com

 

तीन दशक का संगठनात्मक अनुभव, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के रूप में विकास कार्यों की पहल और शासन स्तर पर करोड़ों की योजनाओं के लिए प्रयास प्रमुख उपलब्धियां

36garhnewsupdate.com सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के  बिलाईगढ़ नगर पंचायत बिलाईगढ़ अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामनारायण देवांगन ने भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उनकी दावेदारी में लगभग तीन दशक का राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव, नगर पंचायत के प्रशासनिक संचालन की समझ, तकनीकी जानकारी और बिलाईगढ़ के विकास के लिए शासन स्तर पर किए गए प्रयास प्रमुखता से सामने आ रहे हैं।

1999 से संगठन में सक्रिय, भाजपा के पुराने चेहरों में पहचान

रामनारायण देवांगन की राजनीतिक यात्रा वर्ष 1999 में छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में प्रारंभ हुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक सफर शुरू कर युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री युवा मोर्चा, जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा और वर्तमान में भाजपा जिला मंत्री तक विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। वे वर्ष 2014 से 2019 तक निर्विरोध पार्षद एवं नगर पंचायत कार्यवाहक अध्यक्ष तथा मार्च 2024 से 05 जनवरी 2025 तक नगर पंचायत अध्यक्ष रहे हैं

देवांगन की राजनीतिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू भाजपा के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता और अटूट निष्ठा रही है। वे घर के कामकाज से मुक्त सम्पूर्ण समय संगठन के लिए समर्पित किये है ।वर्ष 2009 में उन्होंने अपनी भाभी श्रीमती गीता देवी देवांगन के लिए भाजपा से अध्यक्ष पद की दावेदारी प्रस्तुत की थी। इसके बाद वर्ष 2014 एवं 2020 में स्वयं भी पार्टी से अध्यक्ष पद के लिए प्रमुखता से दावेदारी की, लेकिन इन अवसरों पर पार्टी ने उन्हें अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाया। इसके बावजूद वे संगठन में सक्रिय रहे और पार्टी की जिम्मेदारियां निभाते रहे।

वर्ष 2025 में भाजपा ने उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी बनाया। चुनाव में उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी से पराजय का सामना करना पड़ा और वे दूसरे स्थान पर रहे। बताया जाता है निर्देलीय प्रत्याशी दामोदर दुबे जी पिछले चार चुनाव में पराजित होते आ रहे थे और पाँचवीं बार उनके पक्ष मे जीवन का अंतिम चुनाव है करके पक्ष में सहानुभूति बना और वो सहानुभूति लहर में चुनाव जीतने मे सफल रहे । आगामी उपचुनाव में रामनारायण की दावेदारी के साथ उनके पूर्व कार्यकाल के विकास कार्यों और संगठनात्मक अनुभव की चर्चा फिर से हो रही है।

नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में अपने सीमित कामकाजी कार्यकाल में अक्टूबर, नवंबर एवं दिसंबर के लगभग तीन महीनों के दौरान उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को पूर्ण कराने की पहल की गई। इनमें वार्ड क्रमांक 7 में खेल उद्यान ,वार्ड क्रमांक 6 में सामुदायिक भवन, भव्य अटल परिसर, गौरव पथ के कार्य का शुभारंभ, टिकरीपारा तालाब का सौंदर्यीकरण, मां समलाई मंदिर गार्डन का सौंदर्यीकरण, देवांगन समाज का सामुदायिक भवन निर्माण,मुक्तिधाम में सीसी रोड तथा विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, नाली निर्माण एवं मूलभूत सुविधाओं का विस्तार शामिल है।

इसके अतिरिक्त लगभग पांच करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति एवं निविदा प्रक्रिया तक पहुंचाने की दिशा में प्रयास सफल रहा ।चुनाव से पहले इन कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कराने की पहल से आगामी निर्माण कार्यों के लिए रास्ता तैयार हुआ।

गौरव पथ, एसटीपी और जल आवर्धन योजना में करोड़ों की स्वीकृति

चुनाव में पराजित होने के बाद भी बिलाईगढ़ के विकास के लिए देवांगन द्वारा शासन स्तर पर लगातार समन्वय किए जाने की बात सामने आती रही है।

गौरव पथ निर्माण के भाग-3 के अंतर्गत दिनेश शर्मा के घर से राजू अग्रवाल के घर तक सड़क निर्माण के लिए ₹1 करोड़ 21 लाख 64 हजार की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह कार्य निविदा प्रक्रिया में है।

नगर की नालियों एवं जल निकासी व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए एसटीपी योजना के तहत ₹2 करोड़ 64 लाख की स्वीकृति प्राप्त होने की जानकारी है। वहीं जल आवर्धन योजना के संचालन एवं पाइपलाइन विस्तार के लिए उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ समन्वय एवं प्रयासों से ₹1 करोड़ 76 लाख 32 हज़ार की स्वीकृति मिली है और इसकी विधिवत निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इन कार्यों के पूर्ण होने से नगर में पेयजल आपूर्ति और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है। देवांगन का लक्ष्य प्रत्येक घर तक नियमित रूप से तीनों समय पेयजल उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री की पांच घोषणाओं में बिलाईगढ़ को मिली बड़ी सौगात

ऐतिहासिक राजशाही दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बिलाईगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इनमें बस स्टैंड से हायर सेकेंडरी स्कूल तक लगभग ₹3 करोड़ का गौरव पथ, वार्ड क्रमांक 15 में मुक्तिधाम के लिए ₹1 करोड़, मां समलाई माता मंदिर में डोम शेड के लिए ₹30 लाख, राजमहल पहुंच मार्ग पर पुलिया निर्माण तथा बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर न्यायालय की स्थापना शामिल है।

इन मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और स्वीकृति की दिशा में राजपरिवार का विशेष योगदान रहा लेकिन इस माँग पत्र को रामनारायण देवांगन ने तैयार किया था और पूर्व विधायक सनम जांगडे जी के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी जो सफल रहा।

प्रदेश नेतृत्व से संपर्क और विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का अनुभव

रामनारायण देवांगन का भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ लंबे समय से संगठनात्मक संपर्क रहा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल तथा उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव के साथ उनके निकट राजनीतिक एवं संगठनात्मक संबंधों का उल्लेख भी उनकी दावेदारी के संदर्भ में किया जा रहा है।

बिलाईगढ़ का विकास, नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए विकसित नगर का निर्माण तथा नगर के किसानों के समस्या का समाधान इसी संकल्प को लेकर पूरे नगर पंचायत बिलाईगढ रहवासियों का भी ‌पूर्ण समर्थन मिल रहा है।रामनारायण देवांगन की भाजपा से दावेदारी सबसे मजबूत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest