सारंगढ़ नपा को हरिनाथ खुटे जैसे नेतृत्व की जरूरत, विकास की नई उम्मीद
24 नंवबर 2026📡36garhnewsupdate.com

36garhnewsupdate.com सारंगढ़। नपा परिषद सारंगढ़ के आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं और बेहतर प्रशासन को लेकर लोगों के बीच योग्य, शिक्षित और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता महसूस की जा रही है। ऐसे में हरिनाथ खुटे का नाम संभावनाशील नेतृत्व के रूप में चर्चा में है। हरिनाथ खुटे उच्च शिक्षित हैं। उन्होंने एमए. और एलएलबी. की शिक्षा प्राप्त की है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और राजनीतिक अनुभव नपा के कार्यों को समझने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सहायक हो सकते हैं। आज का युवा केवल आश्वासन नहीं, अवसर और भागीदारी चाहता है।
हरिनाथ खुटे की सोच युवाओं को संगठन, सामाजिक गतिविधियों और विकास कार्यों में आगे लाने की रही है। रोजगारोन्मुखी अवसर, खेल सुविधाएं व बेहतर शिक्षा उनके विजन का हिस्सा है। नगर के हर वार्ड में नियमित पेयजल, बेहतर सड़कें, नाली, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और स्वास्थ्य सुविधाएं सीधे लोगों के जीवन से जुड़ी हैं। जनता को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो इन समस्याओं को प्राथमिकता देकर वार्डवार विकास योजना बनाए।हरि नाथ खुटे एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता स्व. भैयाराम खुटे सारंगढ़ विधान सभा से विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में हरिनाथ खुटे भाजपा अजाति मोर्चा छग के प्रदेश महामंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
व्यापारी वर्ग के हितों को लेकर भी वे सजग हैं। उनका मानना है कि शहर के विकास में व्यापारियों का सबसे बड़ा योगदान है, लेकिन उन्हें वैसी सुविधा नहीं मिल पाई। अच्छी सड़कें, पार्किंग, सफाई, बिजली और सुरक्षित माहौल पर काम की जरूरत है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने से नगर के विकास के लिए योजनाओं के बेहतर समन्वय की संभावना है।शिक्षा, अनुभव, युवा सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए हरिनाथ खुटे का नाम नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए संभावनाशील विकल्प के रूप में सामने आ रहा है।


