CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़ में तीन दिवसीय गीता ज्ञान रहस्य अनुभूति शिविर का शुभारंभ 26 नवंबर को

24 नंवबर 2026📡36garhnewsupdate.com

36garhnewsupdate.com सारंगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में पहली बार कर्नाटक के हुबली सेवा केंद्र से राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी वीणा दीदी जी 25 नवंबर को पधार रही हैं। उनके सान्निध्य में 26 नवंबर, गुरुवार को सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक ब्रह्माकुमारीज़ फुलझरिया पारा सारंगढ़ में गीता का सार, खुशियों का आधार विषय पर तीन दिवसीय गीता ज्ञानरहस्य अनुभूति शिविर का शुभारंभ होगा। इसी दिन सुबह 9:30 बजे ब्रह्माकुमारीज़ फुलझरिया पारा से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सम्राट चौक, नंदा चौक, भारत माता चौक होते हुए आदर्श पेट्रोल पंप के सामने पवन बंसल (पवन ट्रेडर्स) के प्रभु प्रिय भवन पहुंचेगी। वहां राज योगिनी वीणा दीदी द्वारा प्रभु प्रिय भवन का उद्घाटन करेगी। कलशयात्रा दोपहर 1:30 बजे प्रभु प्रिय भवन प्रतापगंज पहुंचेगी। शाम 4 से 6 बजे तक प्रभु प्रिय भवन प्रतापगंज में गीता ज्ञान का रहस्य कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest