CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

अपेक्स बैंक शाखा के स्थानांतरण की मांग विधायक ने की

24 नंवबर 2026📡36garhnewsupdate.com

36garhnewsupdate.com सारंगढ़। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने अपेक्स बैंक की सारंगढ़ शाखा को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में बैंक के प्रबंध संचालक, नवा रायपुर को पत्र लिखकर कार्रवाई का आग्रह किया है। विधायक ने बताया कि वर्तमान शाखा बिलासपुर रोड, प्रताप गंज में संचालित है, जहां से लगभग 25 सहकारी समितियों के किसानों को धान खरीदी की राशि का भुगतान होता है। सीजन में प्रतिदिन 500 से 600 किसान पहुंचते हैं, लेकिन भवन में जगह कम होने से बैठने, छाया, पेयजल एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने मांग की है कि – शाखा को उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कर पर्याप्त बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest