बरमकेला में PWD विभाग की कार्य प्रणाली पर उठे सवाल, जनता ने मांगा हिसाब
24नंवबर 2026📡 36garhnewsupdate.com

36garhnewsupdate.com बरमकेला। में लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र की जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि – विभाग के जिम्मेदार कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते, जिससे आम लोगों को अपने कामों के लिए भटकना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि – कार्यालय में समय पर कर्मचारी नहीं मिलने से सड़क मरम्मत, निरीक्षण और अन्य जरूरी कार्यों से जुड़ी शिकायतों का निराकरण नहीं हो पाता। बरमकेला क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हैं। बरसात के बाद हालत और खराब हो गई है, लेकिन मरम्मत कार्य में तेजी नहीं दिख रही है।
लोगों ने सवाल उठाया है कि क्षेत्र की सड़कों का नियमित निरीक्षण कौन कर रहा है ? लंबित मरम्मत कार्यों की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? और अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? विभाग के अधिकारी द्वारा इसकी समीक्षा की जाती है या नहीं, यह भी जानना चाहती है। जनता की मांग है कि बरमकेला PWD कार्यालय का औचक निरीक्षण कराया जाए व लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई हो, ताकि सड़कों की मरम्मत समय पर हो सके और लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में विभाग का पक्ष भी जानने का प्रयास किया जाएगा।



