CHHATTISGARHnewsraipur

थाना पंडरी ने ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम के तहत चलाया जन-जागरूकता अभियान, 100 लोगों को दी जानकारी

24 नवंबर 2026 📡36garhnewsupdate.com

36garhnewsupdate.com  रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन अंतर्गत थाना पंडरी पुलिस द्वारा ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम के तहत जय हिंद चौक, लोधीपारा में जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 100 नागरिकों को विभिन्न सामाजिक और कानूनी विषयों पर जागरूक किया गया।

इस दौरान पुलिस ने नागरिकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल और लिंक, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। साथ ही ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और www.cybercrime.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

कार्यक्रम में नशा मुक्ति, यातायात नियमों का पालन, महिला एवं बाल सुरक्षा और घरेलू हिंसा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी गई। इसके अलावा नागरिकों को आपसी विवादों का समाधान संवाद और कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं और सुझाव भी सुने। साथ ही अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने और पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने की अपील की।

इस अभियान का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, आपसी विश्वास मजबूत करना तथा संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान कर सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest