CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

27 नवंबर को सरसींवा में जिला स्तरीय रोजगार मेला, 271 पदों पर होगी भर्ती

24नंवबर 2026📡36garhnewsupdate.com

36garhnewsupdate.com सारंगढ़। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 नवंबर, शुक्रवार को नपं सरसींवा में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होगा। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्ग दर्शन केंद्र द्वारा आयोजित इस मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 271 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लि. द्वारा फील्ड ऑफिसर के 30 पदों, जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लि. द्वारा टेक्नीशियन के 30 पदों तथा चैतन्य इंडिया प्रा. लि. द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा टीपीएल सर्विसेज प्रा. लि. द्वारा टेक्नीशियन, फिटर, गैस कटर, ग्राइंडर ऑपरेटर, वेल्डर, टर्नर, केन ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर एवं हेल्पर के कुल 181 पदों पर भर्ती होगी। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं पद के अनुसार 12, 200 से 25,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लेने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित समय पर मेला स्थल पर उपस्थित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest