जिला अस्पताल में ओपीडी के आंकड़े एक लाख पार 11 माह में 1,03,787 मरीजों ने लिया इलाज
24नंबर 2026📡36garhnewsupdate.com

36garhnewsupdate.com सारंगढ़। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 01 जनवरी 2026 से 24 नवंबर 2026 तक जिला चिकित्सालय में कुल ओपीडी संख्या 1,03,787 पहुंच गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ.दीपक ने दी, डॉ.जायसवाल ने बताया कि – इस अवधि में 93,990 नवीन मरीजों का पंजीयन हुआ, जब कि – 9,797 मरीज पुनः जांच के लिए आए। अस्पताल के कुल 18 विभागों में ओपीडी सेवाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें सभी विभागों में मरीजों को नियमित रूप से जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा मिल रही है।
सबसे अधिक मरीज जनरल ओपीडी में दर्ज हुए। जनरल ओपीडी में कुल 35,080 मरीजों का पंजीयन हुआ, जो कुल ओपीडी का 33.78 प्रतिशत है। इसके बाद मेडिसिन विभाग में 18,958, शिशु रोग एवं प्रिवेंटिव विभाग में 12,204, अस्थि रोग विभाग में 9,389, कैजु अल्टी में 6,460 व स्त्री रोग विभाग में 5,890 मरीजों ने सेवाएं लीं। डाँ दीपक जायसवाल ने विभागवार ओपीडी विवरण दियें। जनरल ओपीडी 35,080,
मेडिसिन 18,958,
शिशु रोग प्रिवेंटिव 12,204, अस्थि रोग 9,389, कैजु अल्टी (क्लिनिक + वार्ड) 6,460, स्त्री रोग 5,890, नेत्र रोग 3,785, दंत रोग 2,817, एएन सी 2,422,ईएनटी 2,364, नेफ्रोलॉजी डायलिसिस 1,6 79,मेडिकल बोर्ड 1,557, जनरल सर्जरी 841, इसके अलावा एनआरसी में 188, टीबी एंड चेस्ट में 174, इमरजेंसी मेडिसिन में 133, लेप्रोसी में 58 और पैथोलॉजी में 3 मरीजों ने सेवाएं ली।सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने कहा कि ओपीडी का एक लाख से अधिक होना जिला चिकित्सालय पर आम जनता के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा के संकल्प के साथ अस्पताल प्रबंधन लगातार सेवाओं का विस्तार, जांच सुविधाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी मरीजों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


